Dividend Yield kya hota hai या Dividend Yield का हिंदी में मीनिंग क्या होता है जानने से पहले हमें ये जानना जरुरी होता है की Dividend क्या होता है इस आर्टिकल से हम जानेगे की Dividend Yield kya hota hai ? dividend yield के formula के बारे में।
Dividend क्या होता है?
Dividend का हिंदी में अर्थ लाभांश होता है यानी लाभ का एक अंश, Dividend वह धन राशि होती है जिसे कंपनी अपने नेट प्रॉफिट में से कुछ भाग शेयरधारकों में लाभ के रूप में बाट देती है। Dividend आपको अपने पास रखे शेयर के अनुपात में मिलता है।
उदाहरण
अगर आपके पास Indian Oil Corporation के 100 शेयर्स है और कंपनी 10 रूपये प्रति शेयर का Dividend घोषित करती है तो आपको 100*10 = 1000 प्राप्त होंगे।
यह भी पढ़ें : SBI Home Loan Interest Rate। होम लोन पर SBI का फेस्टिव ऑफर जल्द खत्म होने वाला है
What is Dividend Yield ? Dividend Yield Meaning In Hindi
dividend yield meaning : Dividend Yield एक फाइनेंसियल रेश्यो है जो यह बताता है की कंपनी ने अपने शेयर प्राइस के कितने अनुपात (ratio) में डिविडेंड का भुक्तान किया है सरल भाषा में, कंपनी ने अपने शेयर प्राइस के मुताबिक हर साल कितना डिविडेंड देती है अगर इस डिविडेंड को कंपनी के शेयर प्राइस से विभाजित करते है तो हमे Dividend Yield प्राप्त होगी।
कंपनी की डिविडेंड देने की छमता को जिस अनुपात या Ratio में मापा जाता है उसे डिविडेंड यील्ड कहते है Dividend Yield से हमे यह पता चलता है की मार्किट वैल्यू पर किसी शेयर में किये गए निवेश पर हमे कितना प्रतिशत डिविडेंड मिलेगा।
यह भी पढ़ें : 3 Stocks From Metal & Mining Sector, जो दे सकते है 46% जानिए : ICICI Securities
Dividend Yield Formula / Dividend Formula in Hindi
Dividend Yield के फॉर्मूले के लिए हमें पुरे वर्ष में प्राप्त कुल डिविडेंड को शेयर के मार्किट प्राइस से विभाजित (divided) करना होगा। यह फॉर्मूला इस प्रकार है
Dividend Value /Share Market Value X 100 = Dividend Yield
उदाहरण के लिए, 3M इंडिया कंपनी ने 2022 में 850 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से वार्षिक डिविडेंड का भुगतान किया और इसकी वर्तमान शेयर प्राइस 23,065 रुपये प्रति शेयर है, इस फार्मूला के अनुसार इस कंपनी का Dividend Yield 3.68 प्रतिशत होगी।
Indian Stocks with Highest Dividend Yield)
Name | Market Cap (Rs. in cr.) | Dividend Yield (%) | 5Y Avg Return on Investment (%) |
GAIL (India) Ltd | 59,701.90 | 7.44 | 13.93 |
Hindustan Zinc Ltd | 1,27,203.23 | 5.98 | 22.72 |
Indus Towers Ltd | 54,092.19 | 5.48 | 16.77 |
Tata Steel Ltd | 1,28,810.34 | 4.84 | 12.04 |
Bajaj Auto Ltd | 1,02,086.77 | 3.97 | 20.79 |
Tech Mahindra Ltd | 1,01,638.70 | 3.89 | 17.89 |
HCL Technologies Ltd | 2,98,728.46 | 3.82 | 20.69 |
Hero MotoCorp Ltd | 53,131.91 | 3.57 | 22.68 |
ITC Ltd | 4,21,702.68 | 3.36 | 22.42 |
JSW Steel Ltd | 1,73,120.33 | 3.02 | 13.26 |
निष्कर्ष
आशा करता हूँ आपको Dividend Yield kya hota HAI, Dividend Yield Formula के बारे में आपके सवालो के जवाब मिल गए होंगे। इस पर आपके क्या विचार हमें कमेंट कर बताये।
यह भी पढ़ें : Ghar me Sona Rakhne ki Limit – घर में कितना गोल्ड रख सकते हैं?