Elon Musk एक ऐसी चिप बना रहे है आपके दिमाग में लगाने के बाद आप कंप्यूटर से संवाद कर सके

टेक अरबपति Elon Musk एक ऐसी चिप बना रहे है आपके दिमाग में लगाने के बाद आप कंप्यूटर से संवाद कर सके। यह उपकरण उन्हें कंप्यूटर से सीधे संवाद करने की अनुमति देगा। Elon Musk ने कहा कि अगले छह महीने में उनकी कंपनी एक उपकरण को मानव मस्तिष्क में प्रत्यारोपित (implant) करने में सक्षम होगी। ट्विटर के सीईओ ने कहा कि इसके इंटरफ़ेस को Elon Musk की न्यूरालिंक कंपनी द्वारा तैयार किया गया है, जो उपयोगकर्ताओं को अपने विचारों के माध्यम से अपने कंप्यूटर से बात करने की सुविधा देगी।

Elon Musk

कंपनी की एक प्रेजेंटेशन के दौरान Elon Musk ने कहा कि संभवत: छह महीने में, उनकी कंपनी का मानव में पहला न्यूरालिंक चिप लगाने में सफल होंगे। साथ ही Musk ने कहा कि हमने एफडीए (यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन) के साथ अपना अधिकांश कागजी काम पूरा कर लिया है

Elon Musk Neuralink
Elon Musk

Neuralink

Elon Musk ने जोर देकर कहा कि उनकी कंपनी को मानव मस्तिष्क में डिवाइस लगाने से पहले बेहद सावधान रहना होगा। साथ ही मास्क ने कहा हम अपने पहले मानव [प्रत्यारोपण] के लिए तैयार होने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं, और स्पष्ट रूप से हम बेहद सावधान और निश्चित होना चाहते हैं कि यह मानव में डिवाइस डालने से पहले अच्छी तरह से काम करेगा।”

यह भी पढ़ें : Aadhaar Card update : हर 10 साल में अपना आधार विवरण जरूर अपडेट करें

इतना ही नहीं, एलोन मस्क का उद्देश्य मानव मस्तिष्क के लिए न्यूरालिंक द्वारा बनाए जा रही चिप के माध्यम से मनुष्यों में दृष्टि और गतिशीलता को बढ़ाना भी है।

हालांकि यह सब चमत्कारी सा लग सकता है, इस चिप का इस्तेमाल सबसे पहले किसी ऐसे व्यक्ति में किया जाएगा, जिसकी मासपेशियां ठीक से काम नहीं कर रही है। एलोन मस्क ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि “जिस व्यक्ति की रीढ़ की हड्डी टूट गई है, उसके लिए पूरे शरीर की कार्यक्षमता को बहाल करना संभव होगा।”

यह भी पढ़ें : Ghar me Sona Rakhne ki Limit – घर में कितना गोल्ड रख सकते हैं?

जुलाई 2019 में, अरबपति ने कसम खाई थी कि न्यूरालिंक 2020 में मनुष्यों पर अपना पहला परीक्षण करने में सक्षम होगा। इसका प्रोटोटाइप जो एक सिक्के के आकार का हैं, को बंदरों की खोपड़ी में प्रत्यारोपित किया गया है। उन बंदरो को बेसिक वीडियो गेम खेलते देखा गया है।

यह भी पढ़ें : Personal Loan से सस्ता है PPF Loan कुछ भी गिरवी रखने की जरूत नहीं

यह जानकारी अच्छी हो तो सभी के साथ शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CHARLIE MUNGER, वॉरेन बफेट के विश्वसनीय सलाहकार के 6 यादगार कोट्स Fedbank IPO: Federal Bank की सहायक कंपनी का IPO IREDA IPO: Date, details और GMP जानिए भारत में सोने में निवेश के उपलब्ध 5 ऑप्शन. Dhanteras के दिन यह 5 चीजें जरूरखरीदना चाहिए, माने जाते है बहुत शुभ