Most Powerful Passport in the World 2023
लंदन स्थित ग्लोबल सिटीजनशिप एंड रेजिडेंस एडवाइजरी संस्था ने इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (IATA) द्वारा प्रदान किये गए विशेष आंकड़ों के आधार पर वर्ष 2023 के लिए हेनले पासपोर्ट इंडेक्स जारी किया है। इस इंडेक्स ने दुनिया के 10 सबसे ताकतवर पासपोर्ट की लिस्ट जारी की गई। यहां हम सिर्फ most powerful passport in the world की बात ही नहीं करेंगे। यह भी जानेगे की भारत का पासपोर्ट कितना ताकतवर है।
इस इंडेक्स में 199 पासपोर्ट और 227 ट्रेवल डेस्टिनेशंस शामिल हैं, जो पासपोर्ट उपयोगकर्ताओं को उनकी वैश्विक पहुंच के बारे में सबसे व्यापक और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करते हैं। इस इंडेक्स में कहा गया है कि प्रत्येक पासपोर्ट को उन गंतव्यों की कुल संख्या पर स्कोर किया जाता है जहां धारक बिना वीजा के पहुंच सकता है। हेनले पासपोर्ट पावर स्कोर के अनुसार, दुनिया के केवल 6% देश पासपोर्ट उपयोगकर्ताओं को दुनिया के 70% से अधिक देशो तक पहुंच प्रदान करते हैं।
यह भी पढ़ें : PMSBY : PRADHAN MANTRI SURAKSHA BIMA YOJANA जानिए सब कुछ A से Z तक
Most Powerful Passport
10 जनवरी को यह रिपोर्ट जारी की गई इस रिपोर्ट के अनुसार जापान दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट की सूची में सबसे ऊपर बना हुआ है। जापानी नागरिक दुनिया भर के 193 देशों में वीज़ा-मुक्त या वीसा-ऑन-अर्रिवाल के तोर पर यात्रा कर सकते हैं। दूसरा स्थान सिंगापुर और दक्षिण कोरिया द्वारा साझा किया गया है यहां के पासपोर्ट होल्डर 192 देशों में वीज़ा-मुक्त में यात्रा कर सकते है। फ्रांस, आयरलैंड, पुर्तगाल और यूनाइटेड किंगडम जैसे देश 187 के वीजा-मुक्त स्कोर के साथ छठे स्थान पर हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका, बेल्जियम,स्विट्जरलैंड, नॉर्वे, चेक गणराज्य और न्यूजीलैंड जैसे देश सातवें स्थान पर हैं। इनका वीजा-फ्री स्कोर 186 है।
वहीं अगर हम अपने देश भारत की बात करें तो इस रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय पासपोर्ट दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट इंडेक्स 2023 में 85वें स्थान पर काबिज है और दुनिया भर के 59 स्थानों में वीजा मुक्त प्रवेश देता है। इससे पहले 2019, 2020, 2021 और 2022 में देश क्रमशः 82वें, 84वें, 85वें और 83वें स्थान पर रहा था। भारतीय पासपोर्ट धारक कोई भी व्यक्ति भूटान, कंबोडिया, इंडोनेशिया, मकाओ, मालदीव, नेपाल, श्रीलंका, थाईलैंड, केन्या, मॉरीशस, सेशेल्स, जिम्बाब्वे, युगांडा, ईरान और कतर जैसे 59 स्थानों के लिए वीजा मुक्त यात्रा कर सकता हैं। हालाँकि, आपको कुछ देशों में वीज़ा-ऑन-अराइवल की आवश्यकता हो सकती है।
यह भी पढ़ें : Dividend Yield kya hota hai : Dividend Yield Meaning in Hindi
10 most powerful passports of 2023
Rank | Country | Visa-free score |
1 | Japan | 193 |
2 | Singapore, South Korea | 192 |
3 | Germany, Spain | 190 |
4 | Finland, Italy, Luxembourg | 189 |
5 | Austria, Denmark, Netherlands, Sweden | 188 |
6 | France, Ireland, Portugal, United Kingdom | 187 |
7 | Belgium, Czech Republic, New Zealand, Norway, Switzerland, United States | 186 |
8 | Australia, Canada, Greece, Malta | 185 |
9 | Poland, Hungary | 184 |
10 | Lithuania, Slovakia | 183 |