एक आइडिया के साथ छोड़ी अपनी नौकरी, आज बना लिया 95 हजार करोड़ का बिज़नेस Nykaa

Nykaa
fastion

Nykaa business story-अपनी बहुत अच्छी नौकरी छोड़ शुरू किया कॉस्मेटिक्स (सौंदर्य प्रसाधनों) का व्यापार। कास्मेटिक प्रोडक्ट्स को सामान्य तह हम लोग सिर्फ रुप सज्जा के लिए इस्तेमाल के प्रोडक्ट के रूप में जानते है। मगर यह हमारी एक संकुचित मानसिकता हो सकती है। परन्तु आप इन्हे कास्मेटिक प्रोडक्ट्स की विस्तृत श्रंखला के रूप में देख सकते है। जिसके अंतर्गत सिर के बाल से पाँव के नाखूनों तक की देखभाल निहित है। बहुत सी महिलाएँ जब इन प्रोडक्ट्स के लिए बाजार जाती हैं तो उनेह उसके शारिरिक अनुसार कोनसा प्रोडक्ट चुनना है इसकी जानकारी बहुत काम होती है। और साथ ही यह जानकारी देने वालो की भी बहुत कमी है। महिलाओं की इन्ही समस्या को समझते हुए। आज की कहानी अपने 25 साल के शानदार करियर को छोड़ कॉस्मेटिक्स (सौंदर्य प्रसाधनों) छेत्र में कदम रखने वाली महिला की है। 

NYKAA BUSINESS STORY, FINVESCO
Nykaa
फाल्गुनी नायर IIM,अहमदाबाद के 1985 बैच की स्टूडेंट रही है। फाल्गुनी नायर ने अपने करियर की शुरुआत में ए.एफ. फर्गुसन में काम किया, इसके बाद फाल्गुनी ने 1993 में कोटक महिन्द्रा फाईनेंस को ज्वाइन किया इन 3 सालो में उन्होंने कंपनी के लंदन ऑफिस की स्थापना की और साथ ही अमेरिका में भी एक ऑफिस की स्थापना की, 2001 में भारत आकर उन्होंने 2012 तक कोटक महिन्द्रा के साथ ही काम किया। 
    फाल्गुनी नायर ने 2012 में अपने आइडिया पर काम किया इसी के साथ ही उन्होंने नायका (nykaa.com) नाम से अपनी ई-काॅमर्स कंपनी स्टार्ट की यहाँ उन्होंने पर्सनल केयर, वेलनेस, ब्यूटी और मेकअप से जुड़े प्रोडक्ट का बिज़नेस शुरु किया। 
 
 
अन्तराष्ट्रीय स्तर के गुणवक्ता वाले प्रोडक्ट को भारतीय महिलाओं के लिए यह के बाजार में लाने का यह बहुत अच्छा आइडिया था। इस काम को स्टार्ट करने के लिए फाल्गुनी नायर ने अपनी कोटक महिन्द्रा कैपिटल के प्रबंध निदेशक की जॉब को छोड़ दिया। यह कदम फाल्गुनी नायर के लिए कोटक महिन्द्रा में बतौर इनवेस्टमेंट बैंकर 19 साल और फाईनेंस सेक्टर के अपने 25 साल के करियर से बिल-कुल अलग था। उनका यह कदम बिलकुल अलग छेत्र में था। फाल्गुनी की बिज़नेस कुशलता का अंदाजा इस से लगाया जा सकता है की साल 2017 में नयका का टर्नओवर 214 करोड़ रूपये था जो की आज बढ़ कर 885 करोड़ रूपये हो गया है। आज इसके यूजर के संख्या 2.5 करोड़ से भी ज्यादा हो गयी है। 
Nykaa products , finvesco
Nykaa products

 

Nykaa नयका का विचार

फाल्गुनी नायर के मन में नयका का विचार कैसे आया। फाल्गुनी नायर अपने विदेश टूर पर थी तब उस टूर के दौरान वह फ्राँस की रिटेल ब्रैण्ड सेपोरा के न्यू यार्क स्थित शो रुम में गई। तब उनके मन में विचार आया की भारतीय महिला के लिए कोई अंतरराष्ट्रीय स्तर की कॉस्मेटिक्स (सौंदर्य प्रसाधनों) की रेंज होना चाहिए। हालांकि फाल्गुनी नायर कॉस्मेटिक्स (सौन्दर्य प्रसाधनों) की नियमित ग्राहक नहीं थी परंतु फिर भी उन्होंने इस क्षेत्र में कदम रखने का निर्णय लिया। उन्होंने ग्राहकों को अपना फीडबैक देने को कहा। इस फीडबैक को उन्होंने वलुएट किया था ग्राहकों के द्वारा दिए गए फीडबैक के अनुसार अपना प्रोडक्ट मार्किट में उतरा। इस कारण उनके ग्राहकों की संख्या बढ़ने लगी। लोग अपनी पसंद के अनुसार प्रोडक्ट प्राप्त करने लगे। फाल्गुनी अपने ग्राहकों की खरीदारी की प्रवृति और रवैये को काफी अच्छे से अध्ययन किया। वे अपने ग्राहकों की खरीदने की प्रवृति और तरजीह को समझ लेती हैं।
 
Nykaa store, finvesco
Nykaa store
फाल्गुनी के इस बिज़नेस पर बहुत सारे निवेशकों को बहुत अधिक विश्वाश है। इस बिज़नेस में सुनिल मुंजाल, हर्षा मालीवाल, अतुल निसार और टी.वी.एस. कैपिटल ने 25 लाख डाॅलर का निवेश किया था। नायका (Nykaa) पर 350 ब्रैण्ड और बहुत सारे प्रोडक्ट उपलब्धता है। भारतीय ग्राहको के लिए बेहतरीन उत्पाद प्रस्तुत करने के लिए नयका ने कई बड़ी और अंतरराष्ट्रीय कंपनीयों के साथ समझौता किया है। 
 
फाल्गुनी ने काॅमर्स की पढ़ाई सिडह्नम काॅलेज से की जिसके बाद उन्होंने आगे की पढ़ाई IIM, अहमदाबाद से की जहाँ उनकी मित्रता संजय मेहता से हुई। 1987 में दोनों विवाह सुत्र में बँधे। सिटी ग्रुप के साथ संजय ने 2009 तक काम किया। 2009 से अब तक वह KKR के C.E.O. के पद पर कार्य कर रहे हैं। जब टाटा मोटर्स में रतन टाटा की वापसी हुई तब फाल्गुनी नायर को टाटा मोटर्स के बोर्ड ऑफ मेम्बर्स में शामिल किया गया। वह टाटा मोटर्स के बोर्ड में अकेली महिला सदस्य थी। 
ब्यूटी के क्षेत्र में के छेत्र में फाल्गुनी नायर जाना-माना नाम बन चुकी है। यह उद्यमिता के क्षेत्र में महिलाओं द्वारा निजी रुप से उठाया गया बड़ा कदम है। फाल्गुनी नायर ने कई सारी विडम्बनाओं और पूर्वाग्रहों को पीछे छोड़ते हुए एक बिल्कुल ही नए आयाम को स्थापित किया है। अपने हर प्रयास को श्रेष्ठ बनाने वाली फाल्गुनी उस साहस और हिम्मत का पर्याय है जो जीवन के हर क्षेत्र के लिए अनिवार्य है। 
ऐसी ही बिज़नेस स्टोरी और फाइनेंस की इनफार्मेशन जानने के लिए हमे सब्सक्राइब करे और इस स्टोरी को सब के साथ शेर करे। 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 डिफेंस सेक्टर के PSU स्टॉक्स जिन्होंने डिविडेंड घोषित किया, UMANG ऐप का उपयोग करके EPF बैलेंस कैसे चेक करें? 3 कंपनियों के Dividend की रिकॉर्ड डेट, 3 साल में दिया 5560% तक रिटर्न Tata Technologies IPO : 10 जरुरी बातें इस IPO के बारे में Labelkraft Technologies का IPO और GMP जानिए